मध्य प्रदेशराज्य

सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का कर्ज: अब तक 4 लाख 15 हजार करोड़ का ले चुकी लोन

भोपाल (स्टेट ब्यूरो) – मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार कर्ज की रकम 6 हजार करोड़ रुपए होगी। मार्च के पहले सप्ताह में लोन लेने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि फरवरी में भी सरकार ने 6 हजार करोड़ का लोन लिया था। मोहन सरकार अब तक चार लाख 15 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। बीते वित्तीय वर्ष (2024- 25) की बात की जाए तो सरकार ने उस दौरान एक साल के अंतराल में 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज के लिए आरबीआई को पत्र लिखा गया है। 4 मार्च को लोन लेने के लिए सरकार गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रों को मुफ्त स्कूटी-लैपटॉप जैसे तमाम योजनाएं हैं, जिसके लिए सरकार यह कर्ज ले रही है। वहीं, सरकार के कर्ज लेने पर प्रदेश में सियासत भी हो सकती है।

कब-कब एमपी सरकार ने लिया कर्ज

23 जनवरी 2024    – 2500 करोड़ रुपये का कर्ज
6 फरवरी 2024      – 3000 करोड़ रुपये का कर्ज
27 फरवरी 2024   -5000-5000 करोड़ रुपये के दो लोन
26 मार्च 2024       – 5000 करोड़ रुपये का लोन
6 अगस्त 2024      – दो किस्तों में 5000 करोड़ रुपये का लोन
27 अगस्त 2024    -14 और 21 साल के लिए 5000 करोड़ रुपये का कर्ज
24 सितंबर 2024   – 2500-2500 करोड़ रुपये का कर्ज (12 और 19 साल के लिए)
8 अक्टूबर 2024   – 5000 करोड़ रुपये का लोन (11 और 19 साल के लिए)
26 नवंबर 2024    – स्टॉक गिरवी रखकर 5000 करोड़ रुपये बाजार से उठाए
19 दिसंबर 2024  – 5000 करोड़ रुपये
1 जनवरी 2025    – 5000 करोड़ रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!